Latest Update Gov. Job Alert

Rajasthan English Medium Teacher Bharti 2023 राजस्थान इंग्लिश मीडियम स्कूलों में 9712 पदों पर निकली भर्ती, आवदेन 10 अप्रैल 2023 तक 

Rajasthan English Medium Teacher Bharti 2023 राजस्थान इंग्लिश मीडियम स्कूलों में 9712 पदों पर निकली भर्ती; राजस्थान के अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 9712 पदों पर भर्ती हेतु नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसमें माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम या राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में Rajasthan Contractual Hiring to civil Posts Rules 2022 के तहत भर्ती की जा रही है। इसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 9108 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 604 पद रखे गए हैं। यह भर्ती संविदा के आधार पर की जा रही है। राजस्थान इंग्लिश मीडियम टीचर भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी से अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2023 रखी गई है। राजस्थान इंग्लिश मीडियम टीचर भर्ती 2023 के लिए अधिक जानकारी जैसे की योग्यता आयु सीमा की जानकारी नीचे उपलब्ध करवा दी गई है।

Download Rajasthan English Medium Teacher Bharti 2023 Merit List And Cutoff : Click Here

राजस्थान इंग्लिश मीडियम स्कूल संविदा टीचर भर्ती 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह भर्ती कुल 9712 पदों पर निकाली गई है इसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 9108 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 604 रखे गए हैं। राजस्थान इंग्लिश मीडियम टीचर भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी 2023 से शुरू हो गए हैं जो कि 10 अप्रैल 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। साथ ही राजस्थान इंग्लिश मीडियम टीचर भर्ती 2023 की संपूर्ण जानकारी एवं ऑफिशल नोटिफिकेशन प्राप्त करने के लिए नीचे दिए के लिंक पर क्लिक करें।

Rajasthan English Medium Teacher Bharti 2023 Notification

राजस्थान इंग्लिश मीडियम टीचर संविदा भर्ती 2023 के अंतर्गत सहायक अध्यापक लेवल प्रथम, सहायक अध्यापक लेवल द्वितीय, अंग्रेजी एवं गणित विषय के लिए निकाली गई है। गैर अनुसूचित क्षेत्र में सहायक अध्यापक प्रथम के लिए 6670 पद, लेवल द्वितीय अंग्रेजी के लिए 1219 पद ऑल लेवल द्वितीय गणित के लिए 1219 पद रखे गए हैं। इसी प्रकार अनुसूचित क्षेत्र में सहायक अध्यापक लेवल प्रथम के लिए 470 पद, लेवल द्वितीय अंग्रेजी के लिए 67 पद और लेवल द्वितीय गणित के लिए 67 पद रखे गए हैं। राजस्थान इंग्लिश मीडियम टीचर भर्ती 2023 के लिए अभ्यर्थी अपनी एसएसओ आईडी और आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Rajasthan English Medium Teacher Bharti 2023 Post Details

माध्यमिक शिक्षा विभाग राजस्थान बीकानेर द्वारा सहायक अध्यापक लेवल वन एवं सहायक अध्यापक  लेवल द्वितीय (अंग्रेजी/गणित) के कुल 9712 पदों पर संविदा आधार पर भर्ती हेतु नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 9108 पद एवं अनुसूचित क्षेत्र के 604 पद रखे गए हैं। साथ ही पदों की संख्या के विस्तृत जानकारी कुछ इस प्रकार है –

Rajasthan English Medium Teacher Bharti 2023 Application Fee

राजस्थान इंग्लिश मीडियम टीचर भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुल्क कुछ इस प्रकार रखा गया है।

  • सामान्य वर्ग एवं राजस्थान के बाहर के अभ्यर्थियों हेतु ₹100
  • राजस्थान के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु ₹70
  • राजस्थान के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और सहरिया आदिम जाति वर्ग के आवेदक हेतु ₹60
  • राजस्थान राज्य के सभी वर्ग के दिव्यांग एवं जिन परिवार की पारिवारिक आय 2.50लाख रुपए से कम है आवेदकों के लिए ₹60

Rajasthan English Medium Teacher Bharti 2023 Education Qualification

सहायक अध्यापक लेवल 1 व लेवल 2 संविदा भर्ती 2023 के लिए शैक्षणिक योग्यता कुछ इस प्रकार रखी गई है,

  • सहायक अध्यापक, लेवल- प्रथम : शैक्षिक अर्हता – न्यूनतम 50% अंकों सहित उमावि / समकक्ष परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में उत्तीर्ण। प्रशैक्षिक अर्हता – Diploma in Elementary Education (D.El.Ed.) उत्तीर्ण। रीट अर्हता – न्यूनतम अंकों के साथ राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (लेवल-प्रथम) 2021/2022 उत्तीर्ण ।
  • सहायक अध्यापक, लेवल-द्वितीय : शैक्षिक अर्हता – न्यूनतम 50% अंको सहित गणित/अंग्रेजी (संबंधित पद हेतु) वैकल्पिक विषय के साथ अंग्रेजी माध्यम में स्नातक। प्रशैक्षिक अर्हता – Bachelor of Edcuation (B.Ed.)/ Diploma in Elementary Education (D.El.Ed.)। रीट अर्हता – न्यूनतम अंको के साथ राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल द्वितीय परीक्षा 2022 संबंधित विषय सहित उत्तीर्ण।

How to Apply Rajasthan English Medium Teacher Bharti 2023

राजस्थान इंग्लिश मीडियम टीचर भर्ती 2023 के लिए आवेदन की प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप हमारे द्वारा उपलब्ध करवा दी गई है अभ्यर्थी इस प्रक्रिया का पालन करते हुए आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट को ओपन करना है।
  • इसके बाद आपको होम पेज पर रिक्वायरमेंट सेक्शन पर क्लिक करना है।
  • फिर इसके बाद Rajasthan English Medium Teacher Bharti 2023 पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद अभ्यर्थी को अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक सही-सही भर देना है।
  • इसके बाद आवश्यक डॉक्यूमेंट जैसे की फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
  • इसके बाद आवेदन पूरा बनने के बाद इसे फाइनल सबमिट कर देना है।
  • अंत में आवेदन फॉर्म का 1 प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लेवे।

Rajasthan English Medium Teacher Bharti 2023 Important Link

English Medium Teacher Bharti 2023 Merit List And CutoffClick Here
Official NotificationClick Here
Form Start Date31 January 2023
Form Last Date10 April 2023
संसोधन आदेशClick Here
Official WebsiteClick Here

Leave a Comment

[X]