Latest Update

Free Tablet Yojana : 8वीं, 10वीं और 12वीं को मिलेगा फ्री टेबलेट

Free Tablet Yojana : 8वीं, 10वीं और 12वीं को मिलेगा फ्री टेबलेट; राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश के मेधावी छात्रों को टैबलेट वितरित किया जाएगा। इसमें शिक्षा सत्र 2021-22 और 2022-23 के विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए विभाग द्वारा टेबलेट वितरण हेतु चयन सूची तैयार कर ली गई है। Free Tablet Yojana की संपूर्ण जानकारी हमारे द्वारा भी उपलब्ध करवा दी गई है।

राजस्थान के सभी सरकारी स्कूलों में मेधावी छात्र जिन्होंने वर्ष 2022 और 2023 की 8वीं, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में 75 या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत सभी वर्ग के विद्यार्थियों को फ्री टैबलेट प्रदान किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा सभी विद्यार्थियों की सूची तैयार की दी गई है। जिनका वेरिफिकेशन संबंधित जिला के शिक्षा अधिकारी द्वारा किया जाएगा। उपनिदेशक योजना माध्यमिक शिक्षा में इस संबंध में सभी डीईओ को परीक्षा 2022 और 2023 में चयनित पात्र विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम का सत्यापन करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

इनको मिलेगा फ्री टेबलेट

शिक्षा विभाग द्वारा मैदानी छात्रों को टैबलेट योजना के तहत चयनित स्टूडेंट से परिणाम का सत्यापन करवाया जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार के कार्यकाल में पहली बार टेबलेट वितरण होगा। कुल 55 हजार 727 स्टूडेंट्स में से शिक्षा सत्र 2021-22 के 27861 और 2022-23 के 27866 स्टूडेंट्स शामिल हैं। दोनों वर्षों के कक्षा 8वीं के 18600, कक्षा 10वीं के 18228, प्रवेशिका के 346, 12वीं कला के 8898, कॉमर्स के 1274, साइंस के 8024 और वरिष्ठ उपाध्याय के 357 विद्यार्थियों को टेबलेट मिलेंगे।

शैक्षणिक सत्र 2021-22 और 2022-23 मैं पत्र स्टूडेंट 8वीं, 10वीं, प्रवेशिका, 12वीं विज्ञान, कला और वाणिज्य वर्ग तथा वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में चयनित परीक्षार्थियों की संख्या जारी कर दी गई है। दोनों शैक्षणिक छात्रों की अलग-अलग संख्या दी गई है। यह फिलहाल प्रदेश के 33 जिलों के हिसाब से ही दी गई है।

Free Tablet Yojana List Download

फ्री टैबलेट योजना के तहत टोटल विद्यार्थियों की सूची डाउनलोड करने के लिए :  यहां क्लिक करें

Leave a Comment

[X]