Latest Update

Rajasthan Pashudhan Sahayak Bharti पशुपालन विभाग में पशुधन सहायक का नोटिफिकेशन जारी,आवेदन 31 जनवरी से

Rajasthan Pashudhan Sahayak Bharti पशुपालन विभाग में पशुधन सहायक का नोटिफिकेशन जारी,आवेदन 31 जनवरी से, राजस्थान में पशुपालन विभाग के द्वारा पशुधन सहायक के पदों पर भर्ती हेतु नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी 2025 से शुरू होंगे जो की 1 मार्च 2025 तक चलेंगे। Rajasthan Pashudhan Sahayak Bharti से जुड़ी संपूर्ण जानकारी जैसे की योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क एवं ऑफिशल नोटिफिकेशन हमारे द्वारा उपलब्ध करवा दिया गया है।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके तहत कुल 2041 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें 1820 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र के और 221 पद अनुसूचित क्षेत्र के रखे गए हैं। योग्य एवं इच्छुक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Rajasthan Pashudhan Sahayak Age Limit

राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष तक निर्धारित की गई हैं। इसमें आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2026 का आधार मानकर की जाएगी साथ ही आरक्षित वर्गों के लिए छूट दी गई है।

Rajasthan Pashudhan Sahayak Education Qualification

राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता कुछ इस प्रकार से रखी गई है।

  • इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास (Physics, Chemistry and Biology OR Agriculture,Agriculture Biology/ Biology and Physics/Chemistry/Agriculture Chemistry) वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
  • साथ ही इसके लिए पशुधन सहायक में 1 वर्षीय प्रशिक्षण प्रमाण पत्र या दो वर्ष डिप्लोमा होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर देखें।

Application Fees

राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती के लिए आवेदन के लिए जनरल, ओबीसी एवम ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए ₹600 रखा गया है। इसी तरह अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ट्रांसजेंडर और महिला वर्ग के उम्मीदवारों हेतु 400 रुपए है। साथ ही एक बार यह पंजीयन शुल्क के तहत शुल्क वापस नहीं देना होगा।

Important Link

Pashudhan Sahayak NotificationOfficial Notification
Apply OnlineClick Here
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in

Leave a Comment