Rajasthan Fourth Class Employee Bharti राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 52,453 पदों पर भर्ती, योग्यता 10वीं पास: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके लिए कुल 52,453 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 21 मार्च 2025 से शुरू होंगे जो की 19 अप्रैल 2025 तक चलेंगे। Rajasthan Fourth Class Employee Bharti से जुड़ी संपूर्ण जानकारी जैसे की योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क एवं ऑफिशल नोटिफिकेशन हमारे द्वारा उपलब्ध करवा दिया गया है।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके तहत कुल 52,453 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें 46,931 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र के और 5,522 पद अनुसूचित क्षेत्र के रखे गए हैं। इस भर्ती के तहत जिन भी अभ्यर्थियों का चयन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में होता है उन्हें पे मैट्रिक्स लेवल-1 के अनुसार मासिक वेतन दिया जाएगा। भर्ती के लिए आवेदन 21 मार्च 2025 से शुरू होंगे जो की 19 अप्रैल 2025 तक चलेंगे। और इसके लिए परीक्षा का आयोजन 18 सितंबर से लेकर 21 सितंबर 2025 तक किया जाएगा। योग्य एवं इच्छुक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इस भर्ती से जुड़ी संपूर्ण जानकारी हमारे द्वारा नीचे उपलब्ध करवा दी गई है।
Rajasthan Fourth Class Employee Bharti Age Limit
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष तक निर्धारित की गई हैं। इसमें आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2026 का आधार मानकर की जाएगी साथ ही आरक्षित वर्गों के लिए छूट दी गई है।
Rajasthan Fourth Class Employee Bharti Education Qualification
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं (10th Pass) पास रखी गई है। दसवीं पास अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Syllabus & Exam Pattern
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के लिए 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसको 2 घंटे में हल करना होगा। यह पेपर अधिकतम 200 अंकों का होगा। साथ ही गलत जवाब देने पर एक तिहाई (1/3) नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में पेपर के लिए सिलेबस सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, सामान्य गणित विषय सम्मिलित किए गए हैं। सिलेबस डाउनलोड करने के लिए हमारे द्वारा नीचे लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है।
Application Fees
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के लिए आवेदन के लिए जनरल, ओबीसी एवम ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए ₹600 रखा गया है। इसी तरह अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ट्रांसजेंडर और महिला वर्ग के उम्मीदवारों हेतु 400 रुपए है। साथ ही एक बार यह पंजीयन शुल्क के तहत शुल्क वापस नहीं देना होगा।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के महत्वपूर्ण लिंक
Rajasthan Fourth Class Employee Bharti Official Notification | Official Notification |
Syllabus & Exam Pattern | Click Here |
Apply Online | Apply Link |
Official Website | rssb.rajasthan.gov.in |
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के लिए आवेदन 21 मार्च से 19 अप्रैल 2025 तक होगे।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के लिए परीक्षा का आयोजन कब होगा?
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के लिए परीक्षा 18 सितंबर से 21 सितंबर 2025 के मध्य होगी।
Leave a Comment